फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बुकिंग से पहले केवाईसी अनिवार्य, एजेंसियों पर भीड़ नहीं हो रही कम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गैस की किल्लत को लेकर शहर की एजेंसियों पर भीड़ कम नहीं हो रही है। सर्वर की दिक्कत के कारण उपभोक्ता लगातार परेशान हो रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन नजर आ रही है। इसके साथ ही एजेंसियों ने अब बुकिंग से पहले केवाईसी अनिवार्य कर दी है।

जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं को अब सिलिंडर बुक कराने से पहले केवाईसी करानी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर सर्वर भी काम नहीं कर रहा है। इसके कारण उपभोक्ता परेशानी का सामना कर रहे हैं। एजेंसी संचालकों ने बताया कि कंपनी ने पहले से ही उपभोक्ताओं के केवाईसी कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि उपभोक्ता बिना केवाईसी के भी सिलिंडर ले रहे थे, लेकिन अब इसको अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को अब सिलिंडर लेने से पहले केवाईसी करानी पड़ रही है।
विज्ञापन


डिलिवरी का मैसेज आया लेकिन सिलिंडर नहीं

उपभोक्ता अनीता ने बताया कि मैंने 16 फरवरी को अपना सिलिंडर बुक कराया था और 21 फरवरी को सिलिंडर डिलिवरी का मैसेज आया। उन्होंने बताया कि उनको सिलिंडर मिला ही नहीं है। उसके बाद भी मैसेज आ रहा है। जब अनीता ने मार्च के महीने में फिर से ऑनलाइन बुक करने का प्रयास किया तो कंपनी की तरफ से कोई मैसेज नहीं आया।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं से बातचीत

बिना केवाईसी के सिलिंडर बुक नहीं हो रहा है। इसलिए पहले केवाईसी कराने के लिए आया हूं। लेकिन सुबह से ही सर्वर नहीं चल रहा है।-बादल

अभी एजेंसी वाले सिलिंडर डिलिवर नहीं कर रहे हैं। मैं अपना काम छोड़कर सिलिंडर लेने आया हूं। बारिश की वजह से और दिक्कत हो गई है।- सोनू

घर में गैस खत्म हो गई है। पिछले चार-पांच दिन से लकड़ी से खाना बनाना पड़ रहा है। सिलिंडर लेने के लिए चार दिन बाद आने को कहा है।- रवि

एजेंसी वालों को ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा देनी चाहिए ताकि लोग लाइन खड़े ना रहें। इसके अलावा घर पर सिलिंडर पहुंचाने की सुविधा भी शुरू कर देनी चाहिए। - हरीश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें