फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कुशाग्र को स्वर्ण, दुष्यंत ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
-पानीपत में आयोजित अंडर-11 स्कूल खेल प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पानीपत में आयोजित अंडर-11 हरियाणा राज्य स्कूल खेल कुश्ती प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुशाग्र चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं, दुष्यंत तंवर ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर खेल दिखाते हुए पदक हासिल किए। इससे पहले जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते थे। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद दोनों ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुशाग्र ने स्वर्ण और दुष्यंत ने कांस्य पदक जीतकर अपनी उपलब्धि में एक और सफलता जोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें