फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 17 नवंबर से फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड 17 नवंबर से अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा के कर्मचारी और अधिकारी भाग ले सकते हैं। हालांकि, उन्हें इससे पहले 5 नवंबर को होने वाली चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन

जिला कार्यकारी खेल शिक्षा अधिकारी नीरेश यादव ने बताया कि फरीदाबाद के अधिकारी और कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें 5 नवंबर को पानीपत में ट्रायल देना होगा। ये ट्रायल पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में सुबह 10 बजे शुरू होंगे। चयन प्रक्रिया के बाद ही चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले पाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 24 नवंबर तक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें