फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में कुणाल ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। रोहतक जिले की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स 2025-26 में डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के छात्र कुणाल ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया | कुणाल ने पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए या उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


कुणाल ने महाविद्यालय के एकमात्र खिलाड़ी रहे जिन्होंने मेडल जीतने में उपलब्धि हासिल की। बता दें कि कुणाल ने 90-95 किलो ग्राम भारवर्ग में खेलते हुए सभी विपक्षी खिलाड़ियों को पटखनी देकर आसानी से फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था। नौ से 13 मार्च तक चली इस प्रतियोगिता से पदक जीतकर 14 मार्च की शाम को कुणाल वापस लौटे, जहां पर महाविद्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने विजेता छात्र को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी | प्राचार्या ने बताया कि कुणाल बीबीए तृतीय वर्ष में अध्ययनरत है और काफी मेहनती है | उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्र को दिया और भविष्य में होने वाली अन्य प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित किया |
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें