फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कुणाल ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में आयोजित स्पर्धा में जिले ने जीते कई पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कुरुक्षेत्र में आयोजित तीसरी हरियाणा स्टेट सब-जूनियर और फ्रेशर्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चैंपियनशिप में जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और फुर्ती का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में सेंट पीटर्स कॉन्वेंट स्कूल के छात्र कुणाल शर्मा ने पेयर पूमसे कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं साव्या जैन ने पूमसे और पेयर पूमसे दोनों ही वर्गों में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनके अलावा सब-जूनियर वर्ग में अन्वी ने रजत और राव्या गेरा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा अनाम्या गोयल ने भी शानदार पंच लगाते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। विवान नेगी ने 27 किलो से कम भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइक्वांडो टीम के साथ गए कोच राजकुमार, धर्मेंद्र, संजीव और यशोदा शर्मा ने बच्चों की इस शानदार सफलता पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता रविवार को भी जारी रहेगी। कई खिलाड़ियों के मुकाबले होने बाकी हैं। ऐसे में और भी मेडल आने की उम्मीद है। बता दें कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए फरीदाबाद से लगभग 35 से 40 बच्चों का एक बड़ा दल कुरुक्षेत्र पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें