फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित में कृषि कानून, विरोध विपक्ष द्वारा प्रायोजित : कृष्णपाल गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राज्यसभा में पास तीनों कृषि कानूनों पर किसानों का बढ़ता विरोध देखते हुए बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्पष्टीकरण के लिए भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं। अब किसानों की आय को दोगुना करने में सहायता मिलेगी। कानूनों का विरोध भी विपक्षी पार्टियों द्वारा प्रायोजित है।
विज्ञापन

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि इन कृषि कानूनों से किसान आत्मनिर्भर, सशक्त और मजबूत होंगे। पूर्व में भी इसी तरह के किसान हितैषी कार्य किए गए हैं, इनमें सॉइल हेल्थ कार्ड, फसल बीमा योजना, किसानों के खाते में छह हजार किसान सम्मान राशि हर वर्ष देने सहित कई योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष हताश व निराश है। वह किसानों को गुमराह कर अपना वोट बैंक बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपने दोस्त व दुश्मन को पहचानते हैं और वह कभी भी विपक्ष के बहकावे में नहीं आएंगे।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बोलते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि न ही एमएसपी खत्म होगा और न मंडी व्यवस्था। खुले बाजार का एक विकल्प किसानों को दिया गया है। इस विकल्प से किसानों को जहां भी फसलों के महंगे दाम मिलेंगे वह फसल को सीधे वहीं बेच सकेंगे। इस अवसर पर उनके साथ बड़खल विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें