फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दशहरा मेला में मुख्यातिथि होंगे कृष्णपाल गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-16ए के दशहरा मैदान में हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से दशहरा मनाया जाएगा। 77वें मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री महावीर दल दशहरा कमेटी (रजि.) अखिल भारतीय लैय्या बिरादरी के प्रधान धर्म बरेजा, महासचिव राज मिगलानी, सरपरस्त ओमप्रकाश नारंग, लोकनाथ मिगलानी, ओमप्रकाश ढींगड़ा, यश बब्बर, महेन्द्र वर्मा, पप्पू नागपाल ने सेक्टर-16ए दशहरा मैदान में पहुंचे और तैयारी में जुटे लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

प्रधान धर्म बरेजा और महासचिव राज मिगलानी ने कहा कि 77वां दशहरा ऐतिहासिक और शानदार होगा। 20 अक्तूबर को दशहरे पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर होंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें