फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ मारपीट करने पर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। थाना शहर इलाके में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पिता ने आरोपी बेटे के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित लकी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह गुप्ता मार्केट बल्लभगढ़ का रहने वाला है। उसके दो बेटे हैं। एक बेटा उसके साथ रहता है जबकि दूसरा बेटा सुयश उसके साथ नहीं रहता। सुयश को उसके हिस्से की दुकान दे कर अलग कर दिया है। आरोप है कि सुयश उनके परिवार के साथ झगड़ा करता रहता है। लकी ने पिता होने के नाते उसे कई बार समझाया, लेकिन बात नही बनी। अब सुयश उनकी दुकान भी हड़पना चाहता है। इसी मांग को लेकर वह अपने पिता से मारपीट करता है। मंगलवार शाम उसने अपने पिता को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें