फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजा दशरथ ने पुत्र की प्राप्ति के लिए किया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी एक में रामलीला में भगवान राम के बाल रूप का दृश्य दिखाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी एक में आयोजित रामलीला में शुक्रवार को भगवान राम के बाल रूप का दृश्य दिखाया गया। भगवान विष्णु कौशल्या के सपने में आकर कहते हैं कि मैं आपकी कोख से जन्म लूंगा। इस पर मां कौशल्या कहती हैं कि क्या यह बात मुझे याद रहेगी तो भगवान विष्णु मना कर देते हैं। रामलीला में दिखाया गया कि राजा दशरथ पुत्र प्राप्ति के लिए हवन करते हैं, तब राम का जन्म होता है।
विज्ञापन

इसके बाद राम-लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के पास शिक्षा लेने चले जाते हैं, जहां उनको स्वयंवर का निमंत्रण प्राप्त होता है। इसके अलावा ताड़का के किरदार ने भी दर्शकों को खूब खुदगुदाया। शनिवार को ताड़का वध आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान राम बाल रूप में ताड़का का वध कर देते हैं। इस मौके पर दर्शक भारी संख्या में मौजूद रहे। बता दें कि विजय रामलीला में राम का किरदार कमल शर्मा, लक्ष्मण का किरदार चिराग बाधवा और ताड़का का किरदार रघुनाथ शर्मा ने निभाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें