फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंक में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। एक साल के मासूम को काम पर साथ ले जाना एक मजदूर माता-पिता को महंगा साबित हुआ। मासूम को जमीन पर बैठाकर पति-पत्नी को अपने काम में लग गए, जबकि बालक खेलते हुए पास ही स्थित पानी के टैंक में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। घटना सैनिक कॉलोनी इलाके की है। यहां एक इमारत के निर्माण का काम चल रहा है। इसी इमारत में संतोष नामक युवक और उसकी पत्नी मजदूरी का काम कर रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह संतोष और उसकी पत्नी अपने एक साल के मासूम को लेकर सैनिक कॉलोनी पहुंचे। यहां बच्चे को जमीन पर बैठाकर दोनों निर्माणाधीन इमारत के काम में लग गए। संतोष ने बताया कि बीच-बीच में वह खुद या उसकी पत्नी बच्चे को देखते भी रहे। चार मंजिला इस इमारत पर वह ईंट चढ़ाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे जब लंच हुआ तो उसने देखा कि उसका एक साल का बेटा विजय कहीं नजर नहीं आ रहा है। इस पर उसकी तलाश शुरू हुई। साथी मजदूरों ने भी बालक को ढूंढा। इसी बीच विजय पास ही हाथ-पैर धोने के लिए बनाए गए पानी के टैंक में पड़ा मिला। जल्द ही बालक को पानी भरे टैंक से निकालकर उसे बीके सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीके सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर बिशनबती ने बताया कि बच्चे को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें