फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोरी : तोड़फोड़ की कार्रवाई न होने पर लोगों को थोड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शहर में होने के कारण खोरी गांव में तोड़फोड़ कार्रवाई शनिवार को नहीं हुई। इस दौरान गांव में कोई जेसीबी न पहुंचने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। शनिवार को गांव में केवल मलबा बेचने का काम किया गया। इसके लिए निगम की ओर से गांव में ठेकेदार और कबाड़ियों को प्रवेश की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गांव खोरी में तोड़फोड़ की जा रही है। खोरी में जंगल की जमीन को कब्जा मुक्त करके दोबारा जंगल बनाया जाए। इसे लेकर चार दिन से नगर निगम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए गांव तोड़फोड़ कर रहा था। शनिवार को शहर में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की बैठक आयोजित की गई। सूत्रों के अनुसार खोरी के लोगों द्वारा बैठक से पूर्व कोई हंगामा न कर दिया जाए। इसलिए निगम ने तोड़फोड़ कार्रवाई को एक दिन के लिए बंद रखा। खोरी में लगे सभी पुलिस कर्मियों को सीएम की सुरक्षा में लगा दिया गया। इस कारण शनिवार को गांव में पुलिस कर्मी नहीं दिखे। तोड़फोड़ के बाद खाली जगह पर निगम ने अपने बोर्ड लगा दिए है। इस पर चेतावनी लिखी गई कि कोई इस जमीन पर कब्जा न करें। ऐसा करने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। इससे शनिवार को भी लोग सुबह से चिंता में बैठे हुए थे कि आज उनके घरों को तोड़ दिया जाएगा। लेकिन, दोपहर तक गांव में तोड़फोड़ दस्ता नहीं पहुंचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि तपती धूप में दिनभर लोग भोजन के लिए तरसते रहे। कुछ लोगों ने अपने घर उजड़ने के बाद वहीं पर चूल्हा बनाकर खाना बनाया। इस दौरान पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

औने-पौने दामों पर बिक रहे सामान
खोरी में तोड़फोड़ के दौरान मलबे में दबे सामान को लोग बाहर निकालकर कबाड़ियों को बेच रहे हैं। इसी तरह ठेकेदारों ने भी लोगों से औने-पौने दामों में सामन खरीदे। लोग भी मजबूरी में उन्हें कम दामों पर बेच रहे हैं।
आज होगी भारी तोड़फोड़
एक दिन राहत के बाद गांव में रविवार को एक बार फिर नगर निगम की ओर से भारी तोड़फोड़ की जाएगी। इसके लिए तोड़फोड़ दस्ते को आदेश जारी किए गए है। तोड़फोड़ में मशीनों को भी बढ़ाया गया। दो की जगह अब छह पोकलैड मशीनें और सात जेसीबी को कार्रवाई में लगाया जाएगा।
वर्जन
खोरी में तोड़फोड़ कार्रवाई बंद नहीं की गई है। एक दिन के लिए लोगों को अपने मकानों का मलबा और सामान बेचने के लिए छूट दी गई है, जिससे लोग आसानी से अपने मकान के मलबे को ठेकेदार को बेच सके। - डॉ. गरिमा मित्तल, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें