फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोरी वासियों ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव खोरी वासियों ने तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकने को लेकर मंगलवार को दिल्ली जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि खोरी में गरीब मजदूर तबके के लोग रहते हैं। एक-एक पैसा जोड़कर किसी तरह रहने के लिए घर बनाया है। अब उन्हें उजाड़ दिया जाएगा तो वह कहां जाएंगे। उनके आशियाने को टूटने से बचाया जाए।
विज्ञापन

खोरी गांव से मंगलवार सुबह भारी संख्या में लोग दिल्ली जंतर-मंतर पहुंचे। लोगों के हाथों में बैनर पोस्टर थे। इन पर लिखा था खोरी गांव बचाओ। लोगों ने दिल्ली में शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल गांव के युवाओं ने लोगों का हौसला अफजाई किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संजय चतुर्वेदी ने कहा कि ये हमारे गांव की लड़ाई है। अभी फरीदाबाद प्रशासन द्वारा गांव के केबल बिजली-पानी कनेक्शन काटे गए हैं। आगे हो सकता है इससे भी बड़ी मुसीबतें आएं। हमें सभी का डरकर और मिलकर सामना करना होगा। इस दौरान लोगों राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। वहां उच्च अधिकारियों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम अपना ज्ञापन सौंपा और उनके घरों को टूटने से बचाने की मांग की।
बता दें कि दिल्ली और हरियाणा के फरीदाबाद बॉर्डर पर वन क्षेत्र और नगर निगम की जमीन पर खोरी गांव बसा है। नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार खोरी गांव में 125 एकड़ जमीन है। इसमें से 80 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस कब्जे को खाली कराया जाएगा। कोर्ट का नगर निगम और हरियाणा सरकार को आदेश है कि खोरी में तोड़फोड़ करके फिर से जंगल बनाया जाए। ऐसे में तोड़फोड़ से पहले खोरी गांव के लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम प्रशासन ने गांव खोरी में मुनादी करवाकर लोगों को अपने मकान खुद हटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें