फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में तय करेंगे खोरी में तोड़फोड़ रोकने की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव खोरी में बुधवार को तोड़फोड़ रोकने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। गांव में आयोजित महापंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, कन्हैया कुमार और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरमीत सिंह चढ़ूनी जैसे दिग्गज प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। इसके के लिए गांव में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

खोरी गांव के लोग सरकार से लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है। अपने आशियाने को बचाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने की बात कर रहे हैं। इसी को लेकर बुधवार को खोरी के आंबेडकर पार्क में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। मजदूर आवास संघर्ष समिति की ओर से महापंचायत बुलाई गई है। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से दिग्गज आकर खोरी वासियों को अपना समर्थन देंगे। इसी तरह गांव वासियों को किसानों का भी समर्थन मिलने की उम्मीद है।
पुलिस-प्रशासन तैयार
गांव खोरी में बुधवार को होने वाली महापंचायत के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह तैयार है। पुलिस की ओर से गांव के आसपास भारी पुलिस तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही खुफिया विभाग भी पूरी तरह सक्रिय हो गया। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें