फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोरी : जमीन बेचने पर भूमाफिया पर चार मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खोरी गांव में सरकारी जमीन बेचने वाले 15 भूमाफिया के खिलाफ चार मामले और दर्ज हुए हैं। इससे पहले भी 21 मामले दर्ज हो चुके हैं। शनिवार को थाना सूरजकुंड में भूमाफिया की धोखाधड़ी से पीड़ित लोगों ने शिकायत दी। जिसमें 15 भूमाफिया का नाम शामिल है।
विज्ञापन

थाना सूरजकुंड में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत दर्ज मामलों में आरोपी डीलर राजू भडाणा, देवेंद्र सिंह भडाणा, देवेंद्र की पत्नी कर्मवती भडाणा, देवेंद्र के बेटे अभिनव भडाणा, देवेंद्र के अकाउंटेंट धर्मेंद्र, रतनपाल, बलराज, गोपाल भढ़ाना, राजदीप, खालिक मुल्ला, बिरजू, तेजवीर, जगत सिंह के तीन बेटे वीरसिंह, वीरपाल और वेदपाल, बेटी कोमल तथा पत्नी ज्ञानवती का नाम शामिल है। डीसीपी एनआईटी डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि खोरी गांव में नगर निगम की जमीन पर प्लॉट काटकर बेचने के मामले में अब तक 25 मामले दर्ज किए हैं। इन सभी मामलों में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई करेगी। जिनके साथ धोखाधड़ी हुई है वे लोग सामने आकर पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें