फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल कुंभ: पलवल से 244 खिलाड़ी राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए रवाना, पंचकूला में 3 को योग प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित खेल कुंभ-2025 के पहले चरण की शुरुआत आज 2 अगस्त से हो रही है। इसमें जिले से कुल 244 खिलाड़ी राज्य स्तरीय मुकाबलों में भाग लेने के लिए पंचकूला, रोहतक, फरीदाबाद और सोनीपत भेजे गए हैं। इसमें से पंचकूला में 3 को योग प्रदर्शन होगा, जिसमें से जिले के दो शीर्ष योग खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। यह प्रदर्शन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम की उपस्थिति में ताऊ देवीलाल स्टेडियम, पंचकूला में होगा।
जिला खेल अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी गोपाल कृष्ण सिंह ने जानकारी दी कि खिलाड़ियों का चयन हाल ही में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए न केवल खेल प्रतिभा दिखाने का मंच है, बल्कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच बनाने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि खेल कुंभ का दूसरा चरण जल्द ही पलवल जिले में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेलवार जिले से जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या
इसमें से पंचकूला में कुल 124 जिसमें योग प्रदर्शन (विशेष) के 2 खिलाड़ी, बास्केटबॉल के 12, एथलेटिक्स के 62, बैडमिंटन के 8 (4 बालक व 4 बालिका), हैंडबॉल 32, हॉकी (बालिका) 14 खिलाड़ी जाएंगे। सोनीपत में लॉन टेनिस के 5 बालक जाएंगे। रोहतक में कुल 79 इसमें से बॉक्सिंग के 20, नेटबॉल के 24, फुटबॉल के 35 खिलाड़ी जाएंगे। फरीदाबाद में कुल 36 खिलाड़ी जाएंगे। इसमें से शूटिंग के 12, ताइक्वांडो के 24 खिलाड़ी खेलने के लिए जाएंगे।

निशांत पटेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें