कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ, जिसमें छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 में रहने वाले छात्र काव्यम रंजन शर्मा ने ऑल इंडिया स्तर पर 150वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा चैतन्या ने 451वीं, विनम्र ने 476वीं, वानी ने 560वीं और अनुवेसा ने 685वीं रैंक हासिल की है। वहीं सुहान गर्ग ने ऑल इंडिया स्तर पर 1002वीं, मेधांस ने 5142वीं, अथर्व गोयल ने 4472वीं, विधान्त गर्ग ने 6943वीं , वत्सल चौधरी ने 12422वीं और अगस्त्य ए. अय्यर ने 24432वीं रैंक से परीक्षा उत्तीर्ण की है।
काव्यम ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के हासिल की है। वे सोशल मीडिया से दूर रहे और खाली समय में टेबल टेनिस खेलते थे। उनके पिता नवीन रंजन एनएचपीसी में महाप्रबंधक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं। काव्यम का लक्ष्य अब आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लेना है।