फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने एक्सप्रेसवे किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-29 के पास यातायात पुलिस ने डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले लेन को बंद कर दिया। यह फैसला कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। लेन बंद करने के बाद दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। उन्हें हाईवे तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। इससे यातायात धीमा रहा। मौके पर तीन यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मौजूद यातायात कर्मी ने बताया कि कालिंदी कुंज में अधिक जाम लगने के कारण यहां से बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया जा रहा है। जिससे जाम की स्थिति न बनें। इसके अलावा जैसे ही कालिंदी कुंज से फोन आता है कि जाम खुल गया है तो रास्ता खोल दिया जाता है।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी ने बताया कि हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अधिकांश कालिंदी कुंज, गाजियाबाद होते हुए हरिद्वार तक का आवागमन कर रहे हैं। इससे दिल्ली के कालिंदी कुंज पर व्यस्त समय में जाम की स्थिति बनी रहती है। कालिंदी कुंज के पास जाम की स्थिति बन जाती है। इससे कांवड़ यात्रियों के साथ अन्य वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें