फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पारंपरिक योगासन में कनिका प्रथम, वंशिका दूसरे और कृतिका तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीएफआई की जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में बालक और बालिकाओं ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में बुधवार को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की योगासन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सेक्टर-16 स्थित संत निरंकारी पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी योग कला का प्रदर्शन किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग के पारंपरिक योगासन में कनिका सिंह ने प्रथम, वंशिका शर्मा ने द्वितीय तथा कृतिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी वर्ग के आर्टिस्टिक सोलो में मेहर अनेजा प्रथम, कृष्णा द्वितीय तथा काव्या तृतीय रहीं। आर्टिस्टिक पेयर में मेहर अनेजा व कनिका सिंह की जोड़ी प्रथम तथा कृष्णा व वंशिका शर्मा की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं रिदमिक पेयर में नैंसी एवं कृतिका ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग के पारंपरिक योगासन में सांधवी त्रिपाठी ने पहला, शीतल ने दूसरा और मोनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सोलो में मोनिका प्रथम व सांधवी त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं आर्टिस्टिक पेयर में चारु व नंदिनी और रिदमिक पेयर में दीपांशी व चारु की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय विद्यालय योगासन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में प्रदीप भड़ाना, श्याम शर्मा, शोभा रानी, अनिल कपासिया और तबस्सुम जैसे अनुभवी योग शिक्षकों अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें