फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार रात दस बजे से कैली फ्लाईओवर रहेगा बंद

विज्ञापन
kalli flyover will be closed from wednesday night
विज्ञापन
बल्लभगढ़। हाईवे पर चल रही भार क्षमता जांच के कारण बुधवार रात 10 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक कैली गांव फ्लाईओवर को दिल्ली से पलवल की तरफ बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला ट्रैफिक प्रभारी राजीव कुंडू ने बताया कि कैली फ्लाईओवर की बदरपुर से पलवल जाने वाली लाइन को एल एंड टी कंपनी द्वारा की जा रही भार क्षमता जांच के लिए बंद किया जाएगा। इसके लिए बदरपुर से पलवल जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड से निकाला जाएगा। ओल्ड, नीलम, बाटा चौक की तरफ से कैली फ्लाईओवर होते हुए पलवल जाने वाले वाहन कैली फ्लाईओवर के ऊपर से जाने की बजाए सर्विस रोड से जाएंगे। पलवल से बदरपुर की तरफ जाने वाले वाहन कैली फ्लाईओवर के ऊपर से रोजमर्रा की तरह ही गुजरेंगे।
पलवल की तरफ से फरीदाबाद बाईपास होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहन कैली फ्लाईओवर के नीचे से न मुड़कर सीधे जाएंगे और जाजरू कट से यू टर्न लेकर बाईपास होते हुए निकलेंगे। बाईपास से कैली फ्लाईओवर होते हुए बल्लभगढ़ जाने वाले वाहन अब कैली फ्लाईओवर के नीचे से होकर जाने की बजाए सीकरी से यू टर्न होते हुए पंहुचेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक अपना मार्ग चुने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें