फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेआरसी सराय ख्वाजा ने मनाया आयुर्वेद दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य और ब्रिगेड अधिकारी रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि आज आयुर्वेद के महत्व को दर्शाते हुए रंगोली सजाई गई। जेआरसी और ब्रिगेड सदस्यों ने पोस्टर और पेंटिंग बना कर अन्य छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय पौराणिक दृष्टि से धनतेरस को स्वास्थ्य के देवता के दिवस माना जाता है। भगवान धन्वंतरि आरोग्य, सेहत, आयु और तेज के आराध्य देवता हैं। इस दिवस का उद्देश्य लोगों और ग्रह दोनों के लिए एक स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित करने के लिए आयुर्वेद को अपनाना है। हमारा उद्देश्य जनता के कल्याण के लिए आयुर्वेद को एक मजबूत चिकित्सा प्रणाली के रूप में वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने पूरे देश में एक महीने का कार्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें