फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonia Murder Case: पड़ोसियों ने की बदबू की शिकायत तो हत्यारा बोला- चूहा मर गया होगा; 10 साल से थे लिवइन में

Mon, 28 Apr 2025 05:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

मृतका सोनिया का बेटा हर्ष सोमवार दोपहर मुंबई से फरीदाबाद पहुंचा। उसके आने के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला का 19 साल का बेटा हर्ष भी यहीं मां व जितेंद्र के साथ रहता था। एक सप्ताह पहले ही महिला का बेटा मुंबई किसी काम से गया था। इसी दौरान जितेंद्र ने महिला की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
सोनिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला/Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित जवाहर कॉलोनी में लिवइन में रह रही महिला सोनिया की हत्या मामले में पड़ोसियों ने बदबू आने पर शिकायत मकान मालिक को दी थी। 26 अप्रैल की दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार ने मकान मालिक सुरेंद्र सिंह को कॉल कर बताया कि पहली मंजिल से काफी बदबू आ रही है। मकान मालिक ने पहली मंजिल पर रहने वाले जितेंद्र उर्फ बॉबी को कॉल कर इस बारे में पूछा। आरोप है कि जितेंद्र ने मकान मालिक को बताया कि हो सकता है कोई चूहा मर गया हो, उसकी बदबू होगी, मैं चेक कर लेता हूं।

विज्ञापन

मां को बताई सोनिया की हत्या की बात
किरायेदार जितेंद्र का जवाब सुनकर मकान मालिक भी शांत हो गए। लेकिन तभी जितेंद्र को लगा कि अब मामला खुल सकता है। वो किराये के कमरे पर ताला लगाकर अपने घर गया और मां को बताया कि मैंने लिवइन पार्टनर सोनिया को मार दिया है। महिला थाने गई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस यहां पहुंची और मकान मालिक को बुलाकर ताला तोड़कर महिला का शव बरामद किया।

बेटे के मुंबई जाते ही जितेंद्र ने की सोनिया की हत्या
मामले में वारदात के बाद से भागे जितेंद्र की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। वहीं दूसरी ओर मृतका सोनिया का बेटा हर्ष सोमवार दोपहर मुंबई से फरीदाबाद पहुंचा। उसके आने के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला का 19 साल का बेटा हर्ष भी यहीं मां व जितेंद्र के साथ रहता था। एक सप्ताह पहले ही महिला का बेटा मुंबई किसी काम से गया था। इसी दौरान जितेंद्र ने महिला की हत्या कर दी। हत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

बेड से बरामद हुआ शव
रविवार को एक मकान में बेड के अंदर 45 साल की महिला सोनिया का शव मिला था। मृतका यहां जितेंद्र के साथ बीते 10 साल से लिव-इन में रहती थी। आरोप है कि जितेंद्र ने हत्या करने के बाद शव को बेड में छुपाया। रविवार सुबह सारन थाना पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर शव को बेड से बरामद किया है। 

बदबू छुपाने के लिए कमरे में जलाई गई अगरबत्ती
फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच के बाद बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना है। शव से काफी बदबू भी आ रही थी। वहीं, कमरे में कई सारी अगरबत्ती भी जलाना पाया गया है, ऐसे में पुलिस ये मान रही है कि शव की बदबू को छुपाने के लिए ही यहां अगरबत्ती जलाई गई थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। 

पत्नी की मौत के बाद से लिव-इन में रह रहा था आरोपी
जवाहर कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग महिला सुंदरी देवी ने पुलिस को बताया कि उनका नाती जितेंद्र की पत्नी पूनम की 12 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। जितेंद्र के दो बच्चे भी हैं, लेकिन पूनम की मौत के बाद उसने सबसे नाता तोड़ लिया। बड़खल कॉलोनी की रहने वाली सोनिया नाम की महिला के साथ जितेंद्र लिव-इन में पिछले 10 साल से रहता था। आरोप है कि इन 10 सालों में जितेंद्र ने उनसे सही से संपर्क भी नहीं रखा। 
विज्ञापन

साइकिल पर फेरी लगाकर कपड़े बेचता था
महिला ने बताया कि जितेंद्र साइकिल पर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। शनिवार रात को जितेंद्र सुंदरी देवी के घर गया और बोला कि मैंने सोनिया को मार डाला है। आरोपी बोला कि मैं सारन थाने में जा रहा है। बाद में बुजुर्ग महिला ही सारन थाना पहुंची और ये सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव बरामद किया। पुलिस टीम अब मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें