महिला का एक बेटा भी है
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि महिला का एक बेटा है, लेकिन वो यहां नहीं है। उससे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके आने का इंतजार किया जा रहा है। हत्या कैसे की गई है, शव की हालत खराब होने के चलते ये भी पता नहीं चल पा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही ये स्पष्ट हो सकेगा। गायब हो गए जितेंद्र की तलाश टीम कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
पत्नी की मौत के बाद से लिव-इन में रह रहा था आरोपी
जवाहर कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग महिला सुंदरी देवी ने पुलिस को बताया कि उनका नाती जितेंद्र की पत्नी पूनम की 12 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। जितेंद्र के दो बच्चे भी हैं, लेकिन पूनम की मौत के बाद उसने सबसे नाता तोड़ लिया। बड़खल कॉलोनी की रहने वाली सोनिया नाम की महिला के साथ जितेंद्र लिव-इन में पिछले 10 साल से रहता था। आरोप है कि इन 10 सालों में जितेंद्र ने उनसे सही से संपर्क भी नहीं रखा।
साइकिल पर फेरी लगाकर कपड़े बेचता था
महिला ने बताया कि जितेंद्र साइकिल पर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। शनिवार रात को जितेंद्र सुंदरी देवी के घर गया और बोला कि मैंने सोनिया को मार डाला है। आरोपी बोला कि मैं सारन थाने में जा रहा है। बाद में बुजुर्ग महिला ही सारन थाना पहुंची और ये सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव बरामद किया। पुलिस टीम अब मामले में कार्रवाई कर रही है।