फरीदाबाद। गांव सुनपेड़ से युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के घर से सोने के जेवर और 66 हजार रुपये नकदी भी गायब मिले हैं। युवती के पिता जितेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। जितेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी पिंकी 13 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे घर से निकली थी। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान घर से एक सोने की चेन, एक अंगूठी और एक झुमकी गायब मिली। इसके साथ ही 66 हजार रुपये की नकदी भी नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर युवती का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। संवाद