फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन पहले रिमांड पर लिए आरोपियों से जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस ने पांच दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए दो चोरों से चोरी के जेवर व अन्य सामान बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि एक आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए और जगह-जगह किराए पर रहने के लिए अपने छह नए नाम रखकर वारदात को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी निरीक्षक सेठी मलिक ने बताया कि उनकी टीम ने दो चोरों संजीव व मोहम्मद शहीद को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास से 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। ये दोनों नशे की पूर्ति के लिए चोरियां करते हैं। आरोपी संजीव दिल्ली के लाजपत नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ दिल्ली में चोरी व अवैध हथियार और फरीदाबाद में चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी संजीव बहुत पुराना व शातिर अपराधी है।
दूसरा आरोपी मोहम्मद शहीद उर्फ राजा बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। इसने संजीव के साथ मिलकर कई जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से सोने की एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल, चार चुटकी, लॉकेट, तीन मोबाइल फोन, तीन जोड़ी कपड़े, घड़ी व घर के अन्य सामान बरामद किए हैं। आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ये रखे थे नाम
संजीव के नए नामों में सुनील उर्फ संजय, संदीप, प्रदीप, बाबा, द्वारका नाथ उर्फ देवेंद्र रखे हुए हैं। यह भोले भाले लोगों को गुमराह करके अपने साथ मिला लेता है और चोरी की वारदात को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें