फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आभूषण बनाने वाला कारोबारी 15 लाख रुपये लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवार सहित अपने गांव महाराष्ट्र पहुंच गया
विज्ञापन

- पुलिस की छापेमारी में घर पर नहीं मिला, पत्नी को दिया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव तिगांव में सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करने वाला कारोबारी, चार लोगों से करीब 15 लाख रुपये लेकर चंपत हो गया। आरोपी मूलरूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है। पैसे लेने के बाद आरोपी परिवार के साथ महाराष्ट्र पहुंच गया लेकिन जब पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की तो वह वहां नहीं मिला। इस पर पुलिस ने आरोपी की पत्नी को नोटिस देकर उसे पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन

तिगांव निवासी अनिल कुमार, दीपक गर्ग, मनोज कुमार वर्मा और शिवकुमार ने दी शिकायत में बताया कि संपत सैनी अपने परिवार के साथ तिगांव में रहता था। वह सोने-चांदी की जूलरी बनाने और फाइनेंस का काम करता था। इस वजह से उसका विश्वास जमा हुआ था। वह लोगों से पैसों का लेन-देन भी करता था। लेन देने के दौरान उसने अनिल, दीपक गर्ग, मनोज कुमार और शिवकुमार से भी पैसों का लेनदेन कर सोना-चांदी भी फाइन करने के लिए ले लिया था, लेकिन एक दिन चारों पीड़ितों के करीब 15 लाख रुपये लेकर वह परिवार सहित लापता हो गया। उसके बाद उनको पता चला कि आरोपी अपने महाराष्ट्र वाले घर गया है। थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि फरीदाबाद टीम ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर आरोपी संपत सैनी के घर पर रेड की। मगर वह अपने घर पर नहीं मिला। इस पर पुलिस टीम उसकी पत्नी को थाने में पेश होने का नोटिस देकर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें