फरीदाबाद। जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी (सीएमटी) विभाग के विद्यार्थियों ने डाक्यूमेंट्री फिल्म और फोटोग्राफी में एक्सप्लोरिका 2.0 कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार जीता। यह कार्यक्रम गाजियाबाद स्थित आईएएमआर इंस्टिट्यूट की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने फिल्म निर्माण, फोटोग्राफी और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
एक्सप्लोरिका 2.0 में एमएजेएमसी प्रथम वर्ष के छात्र धीरेन सिंह ने फिल्म फेस्टिवल अपनी डाक्यूमेंट्री अंत से अनंत तक के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह फिल्म शरीर एवं अंगदान जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण सामाजिक विषय पर आधारित है। वहीं, बीएजेएमसी द्वितीय वर्ष की छात्रा अदिति ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार और विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने ने छात्रों को बधाई थी। कुलगुरु ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अत्यंत सराहनीय है। इस उपलब्धि में विभागाध्यक्ष, प्रोडक्शन टीम से वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, प्रॉडक्शन सहायक पंकज सैनी, विशाल बेरवाल, अंजू सिंह के मार्गदर्शन का सराहनीय योगदान रहा। संवाद