फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय में दाखिले की अंतिम तिथि 25 जून तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नए सत्र 2026-27 के लिए दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीटेक को छोड़कर सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 25 जून 2026 तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि यह फैसला विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है ताकि कोई भी योग्य छात्र प्रवेश से वंचित न रहे।


विश्वविद्यालय ने आवेदन के साथ-साथ काउंसलिंग और पीजी प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसके अनुसार बीटेक को छोड़कर सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला मेरिट के आधार पर होगा। पात्र पीजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं एक जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन मोड में होंगी, जिनके एडमिट कार्ड 29 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे। हालांकि एमए (अंग्रेजी), एमए (मास कम्युनिकेशन), मास्टर ऑफ सोशल वर्क और एमएससी (एनीमेशन) जैसे कोर्सों में दाखिला बिना प्रवेश परीक्षा के, केवल ग्रेजुएशन के नंबरों की मेरिट पर होगा।
विज्ञापन




विभागवार मेरिट सूची 10 से 14 जुलाई के बीच जारी होगी और ऑफलाइन काउंसलिंग 15 जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी। निदेशक (एडमिशंस) प्रो. आशुतोष निगम ने साफ किया कि सभी बीटेक कोर्सों में दाखिले पहले की तरह हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी की ऑनलाइन काउंसलिंग से ही होंगे।
विज्ञापन



राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नई कोर्स की शुरुआत


राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विश्वविद्यालय ने इस सत्र से कई बदलाव किए हैं, जिसमें चार वर्षीय ऑनर्स डिग्री और मल्टीपल एंट्री-एग्जिट की सुविधा शामिल है। साथ ही इस साल से डेटा साइंस में बीसीए और पर्यावरण विज्ञान में बीएससी सहित चार नए कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। छात्र विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें