फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जवाहर नवोदया विद्यालय ने जीती हैंडबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बालक और बालिका दोनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता जीती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार कि ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को जवाहर नवोदया विद्यालय में हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें बालकों की आठ और बालिकाओं की पांच टीमों ने भाग लिया। दोनों ही वर्गों में मेजबान जवाहर नवोदया विद्यालय का जलवा देखने को मिला। जवाहर के बालक और बालिका दोनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता जीती।

बालकों की आठ टीमों ने प्रतियोगिता में जवाहर नवोदया विद्यालय ने पहला, तिगांव ने दूसरा और मोहना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिकाओं की पांच टीमों में मोठूका के जवाहर नवोदया विद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे और तीसरे स्थान पर अटाली और मोठूका की टीमें रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यकारी खेल अधिकारी आशा रानी ने बताया कि राज्य सरकार कि ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत इस तरह के कई आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को जवाहर नवोदया विद्यालय में हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें