फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जसमीत कौर ने प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय और कशिश ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

विज्ञापन
घरौड़ा ​स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निबंध एवं कविता लेखन प्रतियोगिता के आयोजन में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी), फरीदाबाद की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौड़ा में निबंध एवं कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और पानी के महत्व, संरक्षण व विवेकपूर्ण उपयोग पर अपने विचार रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाते हुए पानी की प्रत्येक बूंद बचाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में जसमीत कौर ने प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय और कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला आईईसी कंसल्टेंट सत्य नारायण नेहरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद अनमोल है। उन्होंने दैनिक जीवन में पानी की बर्बादी रोकने और संरक्षण के लिए व्यावहारिक प्रयास करने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों से परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बीआरसी सुमन लता ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें