फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अंबेडकर चौक पर जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-अवैध कब्जों के कारण समस्या, लोगों ने की निस्तारण की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। शहर के अंबेडकर चौक में बस अड्डे के पास लगातार अवैध रूप से रेहडी-पटरी वालों का अवैध कब्जा करने से सड़क दुर्घटना होना आम बात हो गई है। मुख्य मार्ग पूरी तरह संकरा हो गया है। शहर के जिम्मेदारों और राहगीरों द्वारा लगातार जाम की स्थिति से परेशान होकर उपमंडल अधिकारी से अंबेडकर चौक के आसपास जाम से निजात दिलाने को लेकर मांग की गई है।
स्थानीय लोगों मौसम माहोली, इसब खान, साहुन, तौफीक, मुकेश, राजू सहित अन्य का कहना है कि अम्बेडकर चौक, बस अड्डे के सामने चारों ओर लगभग 100 मीटर के क्षेत्र में सड़क पर रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ है, जिसके कारण प्रतिदिन गंभीर यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है। इस अवैध कब्जे के चलते सड़क दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। पूरे दिन भीषण जाम लगा रहता है। एम्बुलेंस, स्कूली वाहन एवं आम जनता को भारी परेशानी होती है। लाेगों का आरोप है कि नगरपालिका प्रशासन अवैध कब्जा को लेकर कार्रवाई नहीं करती। अगर कार्रवाई होती भी है तो प्रशासन के जाते ही 5 मिनट के बाद से ही लोग अवैध कब्जा कर लेते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम को दी शिकायत में लोगों ने बताया कि रमज़ान के पवित्र महीने में लंबे जाम के कारण रोज़ा रखने वाले राहगीरों को अत्यधिक शारीरिक व मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ता है। लोगों ने उपमंडल अधिकारी लक्ष्मी नारायण से अम्बेडकर चौक के चारों ओर 100 मीटर क्षेत्र को रेहड़ी-पटरी से मुक्त कराने की मांग की है। यही नहीं मौके पर पुलिस बल की नियमित तैनाती और बार-बार अवैध कब्जा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई एवं जुर्माना लगाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

-
लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान अंबेडकर चौक और इसके आसपास चलाया जा रहा है, फिर भी लगातार कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं। जल्द ही प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
- लक्ष्मी नारायण, एसडीएम फिरोजपुर झिरका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें