संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला रेडक्रॉस सोसायटी लगातार सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवी व्यक्तियों को अपने साथ जोड़कर जनकल्याण कार्यों को आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को फरीदाबाद के सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार जयप्रकाश गर्ग को जिला रेडक्रॉस सोसायटी का आजीवन सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने विशेष प्रयास करते हुए जयप्रकाश गर्ग को रेडक्रॉस परिवार से जोड़ा। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश गर्ग जैसे अनुभवी और समाजसेवी व्यक्तित्व के जुड़ने से रेडक्रॉस की मानव सेवा और जनहित गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।