संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नई दिल्ली स्थित बाबा सूरदास क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में जय हिंद क्रिकेट अकादमी ने ब्लू एजंल जूनियर क्रिकेट अकादमी को 80 रन हराया। 40 ओवर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जय हिंद अकादमी 284 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने आई ब्लू एजंल अकादमी 33.4 ओवर में 204 रन पर ही सिमट गई।
जय हिंद से आयुष कुमार ने 108 बाल में 131 रन बनाए जबकि कुनाल ने 37 बाल में 35 रन की पारी खेली। ब्लू एजंल जूनियर से कृष्णा ने 6 ओवर में 17 रन देकर सात विकेट लिए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सौरव व कुनाल को दो-दो विकेट मिले। ब्लू एजंल जूनियर से देव ने 43 बाल में 51 रन बनाए जबकि प्रियांशु ने 19 रन की पारी खेली। जय हिंद से हार्दिक ने आठ ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट लिए।