फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण का संदेश देने के लिए जागृति रथ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण का संदेश जन-जन तक पहुंचने के लिए उप सिविल सर्जन परिवार कल्याण डॉ. हरीश आर्य ने जागृति रथ को रवाना किया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में कोरोना टेस्ट और वैक्सीन लगवाने आए लोगों को इस अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन बारे में बताया गया। देश के प्राकृतिक संसाधन और भूमि सीमित है। आबादी को भी सीमित करना आवश्यक है ताकि वर्तमान आबादी और भावी पीढ़ी के लिए समुचित भोजन, जल, आवास और रोजगार की व्यवस्था हो सके। जनसंख्या को नियंत्रित करने का कार्य केवल सरकार का ही नहीं है, बल्कि आज की युवा पीढ़ी भारत का भविष्य तय करेगी। युवा दंपति यदि जिम्मेदारी से परिवार को नियोजित करे तो जनसंख्या वृद्धि पर लगाम संभव है। 11 से 24 जुलाई तक मनाए जा रहे पखवाड़े में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात डॉक्टर परिवार नियोजन के विभिन्न स्थायी-अस्थायी उपायों के बारे में परामर्श देंगे। सिविल अस्पताल, एफआरयू सेक्टर तीन, 31 व बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में इस दौरान परिवार नियोजन के स्थायी उपायों के लिए कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें