कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने रिक्त सीटों की सूची की जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के आईटीआई संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एनआईटी-चार स्थित आईटीआई में ड्रेस मेकिंग, प्लंबिंग, स्टेनो ग्राफर जैसे कई परंपरागत ट्रेड में अभी तक एक भी दाखिले नहीं हुए हैं। वहीं, हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से रिक्त सीटों की सूची जारी कर दी गई है। 19 जुलाई यानी शनिवार तक विद्यार्थी अपने मनपसंद ट्रेड का चयन कर सकते हैं। इसके आधार पर 22 जुलाई को तृतीय मेधावी सूची जारी होगी जबकि विद्यार्थी 27 जुलाई तक अपनी फीस जमा करा सकेंगे।
एनआईटी-चार आईटीआई सहित सभी संस्थानों में दाखिले के लिए अबतक दो मेधावी सूची जारी हो चुकी हैं। इनमें विद्यार्थियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्राम असिस्टेंट की ट्रेड में दाखिले लेकर रुचि दिखाई है। इस ट्रेड की 180 सीटों में से 50 प्रतिशत सीट पर दाखिले हुए हैं। ड्रेस मेकिंग, प्लंबिंग, स्टेनो ग्राफर जैसे कई परंपरागत ट्रेड में छात्रों ने रुचि नहीं दिखाई है। इन ट्रेड में अभी तक एक भी सीट पर दाखिला नहीं हुआ है।
वर्जन
आईटीआई में तीसरी मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी होगी। इसमें नाम आने वाले विद्यार्थी 27 जुलाई तक फीस जमा करा सकेंगे। विद्यार्थी 19 जुलाई तक अपना ट्रेड बदल सकते है। -भगत सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, एनआईटी