फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई आवेदन की आखिरी तारीख आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए दोबारा आवेदन का 16 नवंबर यानी आज अंतिम दिन है। दाखिले के लिए 26 नवंबर तक का समय होगा। पांचवीं मेरिट तक दाखिले जारी रहेंगे। नए आवेदकों को पांचवीं मेरिट में मौका मिलेगा।
विज्ञापन

आईटीआई की विभिन्न ट्रेड में रिक्त सीटों पर दाखिला सीट पड़ी हुई है। इन सीटों को भरने के लिए दाखिला प्रक्रिया को बढ़ाया गया था। ऐसे में चौथी काउंसलिंग की प्रक्रिया छह नवंबर से शुरू की गई थी। पांचवीं मेरिट सूची के साथ ही आरक्षित सीटें जनरल में तब्दील होंगी।
आईटीआई दाखिला आवेदन से जो छात्र वंचित रह गए थे उन्हें पांच से 16 नवंबर तक एक बार फिर आवेदन का मौका दिया गया था। नए शेड्यूल के अनुसार 17 नवंबर को रिक्त सीट सूची जारी होगी। इसके बाद पोर्टल पर 18 व 19 नवंबर तक आवेदक अपने विकल्पों को बदल सकेंगे। वहीं, 20 नवंबर को मेरिट कम सीट अलॉटमेंट सूची जारी होगी। दस्तावेज सत्यापन के बाद 24 नवंबर तक दाखिला शुल्क जमा करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

सभी सीट भर सकें, इसके लिए आवेदन से चूके छात्रों को फिर से मौका दिया गया था। 26 नवंबर तक दाखिला प्रक्रिया को बढ़ा दिया गया है। - गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य, आईटीआई एनआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें