फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : सिलाई में 107 और कोपा में 103 प्रतिशत पर हुए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली मेरिट सूची में आईटीआई की ओर से 17 ट्रेडों पर जारी किया गया है सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार को पहली मेरिट सूची जारी हो गई। मेरिट सूची में सिलाई ट्रेड में 40 सीटों पर 7 सीटों के लिए 107 प्रतिशत (बोर्ड के नंबर जोड़कर) कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) ट्रेड की 40 सीटों पर सूची की कट ऑफ सबसे अधिक 103 प्रतिशत रही। पहली मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को आईटीआई की 17 ट्रेडों में सीटें आवंटित की जाएंगी। वहीं, अन्य ट्रेड में एक भी विद्यार्थियों के आवेदन नहीं आए है। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली सूची में आया है, वह अपनी पसंद की ट्रेड में सीटों के अनुसार दाखिला ले सकेंगे।
इसके अलावा इलेक्ट्राॅनिक ड्यूल व फिटर ड्यूल ट्रेड में भी मेरिट सूची 100 प्रतिशत रही है। इसमें जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट सूची में शामिल हुआ उनके दस्तावेज सात जुलाई तक सत्यापित किए जाएंगे। इसके बाद आठ जुलाई तक फीस जमा करवाई जाएगी। इसके बाद नौ जुलाई को रिक्त सीटों की जानकारी प्रदान की जाएगी। नौ और 10 जुलाई को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी विषय में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद 11 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन

ये हैं विभिन्न ट्रेड

ड्राफ्ट मैन सिविल, ड्राफ्ट मैन मैकेनिकल, ड्रेस मेकिंग, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फिटर, फिटर ड्यूल मोड, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीक्ल (डयूल), रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडीशनर टेक्नीशियन, मैकेनिक ट्रैक्टर, मैकेनिक डीजल इंजन, मैकेनिक डीजल इंजन ड्यूल मोड, प्लंबर, स्टेनोग्राफर इंग्लिश, स्टेनोग्राफर हिंदी, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्डर, वायरमैन ट्रेड के लिए कट ऑफ सूची जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
सिलाई व कोपा ट्रेड में सबसे अधिक प्रतिशत गया है। जिन विद्यार्थियों का नाम सूची में आ गया है, वह दस्तावेज जांच कराने के बाद दाखिला ले सकते है। शेड्यूल के अनुसार दाखिले की प्रकिया पूरी की जाएगी। अगर विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत है, तो वह संबंधित शिक्षक से मिल सकते है।
भगत सिंह, आईटीआई प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें