फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई दाखिला : पांच दिन शेष, 25 फीसदी सीटें रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। आईटीआई में चार चरणों की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले के लिए मात्र पांच दिन बचे हैं। इसके बावजूद जिले के विभिन्न आईटीआई संस्थानों में 25 फीसदी से अधिक सीटें खाली पड़ी हैं। दाखिले की प्रकिया 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से उन विद्यार्थियों को दाखिले का अवसर दिया गया था, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है। ऐसे छात्र पोर्टल पर अपना फार्म भरकर रिक्त सीटों पर फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद दाखिला ले सकते हैं। आईटीआई पांच के रविंद्र कुमार ने बताया उनके संस्थान में अब भी 240 सीटें रिक्त हैं। विद्यार्थी मूल दस्तावेजों के साथ संस्थान में पहुंचकर ओपन काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा ओल्ड फरीदाबाद स्थित महिला आईटीआई, ऊंचागांव सहित सभी आईटीआई में सीटें अभी भी रिक्त हैं। मालूम हो कि जिले के एनआईटी पांच, ओल्ड फरीदाबाद, मोहना, तिगांव, सिकरोना, पाली स्थित आईटीआई संस्थानों के विभिन्न ट्रेड पर करीब 2136 से अधिक सीट स्वीकृत हैं। चार चरणों में करीब 75 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हुए, जबकि शेष रिक्त सीटों पर अब भी दाखिला जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें