फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिन भर रही गर्मी, शाम को चली आंधी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई स्थानों पर दर्ज की गई हल्की बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में दिन भर लोगों को भीषण गर्मी और बढ़ती उमस का सामना करना पड़ा वहीं शाम को करीब 7 बजे जिले में कई जगह तेज आंधी चली। धूल भरी आंधी के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन मिट्टी उड़ने के कारण वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहा।



मंगलवार को दिन में उमस इतनी अधिक रही कि लोग बार-बार पसीना पोंछने को मजबूर हो गए। कूलर और पंखों के सामने बैठने के बावजूद राहत महसूस नहीं हुई। धूप की तीव्रता और वातावरण में नमी के कारण लोगों की बेचैनी बढ़ी रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश की संभावना भी जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

दिन में तेज धूप के कारण पड़ी भीषण गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस दोनों का प्रभाव लगातार बढ़ा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। शाम को आंधी चली लेकिन कुछ खास बारिश नहीं हुई। अगर बारिश हो जाती तो मौसम में कुछ राहत जरूर मिल जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें