फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हीरापुर में धूल के कारण सांस लेना हो रहा मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटी सड़क ग्रामीणों के लिए बनी मुसीबत, हाईवे के निर्माण कार्य में लगे डंपर बढ़ा रहे परेशानी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी।

छांयसा। फरीदाबाद के हीरापुर गांव में टूटी सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क की जर्जर हालत के चलते यहां दिनभर धूल के गुब्बार उड़ते रहते हैं, जिससे लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। जेवर हाईवे के निर्माण कार्य के लिए गांव से होकर गुजरने वाले ओवरलोड डंपरों ने इस सड़क की हालत और भी खराब कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से गुजरने वाले ओवरलोड डंपर धूल का गुब्बार खड़ा कर देते हैं। धूल इतनी ज्यादा उड़ती है कि लोग अपने घरों के बाहर तक नहीं निकल पाते। इससे लोगों को खांसी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसी स्वास्थ्य समस्याएं होने लगी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई महीनों से यह समस्या बनी हुई है लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


गांव हीरापुर के निवासी सुंदर शर्मा ने बताया कि यह सड़क मेरे घर के सामने पूरी तरह से टूट चुकी है। सुबह से शाम तक इतनी धूल उड़ती है कि घर के अंदर तक धूल पहुंच जाती है। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी होती है। कई बार प्रशासन से शिकायत की लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत न होने से वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बारिश के दिनों में यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जबकि सूखे मौसम में धूल उड़ती रहती है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्शन प्रकाश लाल ने बताया कि हीरापुर गांव की सड़क की जानकारी विभाग को मिल चुकी है। जल्द ही इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें