फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने के साथ हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


बदलते मौसम का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। घरों में लोगों ने कूलर और एसी बंद कर दिए हैं। अब पंखे की हवा में भी ठंडक महसूस होने लगी है। सुबह जल्दी और देर शाम घर से निकलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को जैकेट और अन्य गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। खासकर सुबह के समय सड़कों पर हल्का कोहरा दिखाई देने से वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें