फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीलम से बीके चौक के बीच बढ़ेगी हरियाली, बनेगा साइकिल ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
एफएमडीए कराएगा सौंदर्यीकरण, बीच में ऊंचा डिवाइडर बनाकर लगाए जाएंगे पौधे और आकर्षक लाइटें
विज्ञापन


दिल्ली की तर्ज पर किया जा रहा काम

रोहित शर्मा

फरीदाबाद। शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल नीलम चौक से बीके चौक तक का रास्ता जल्द ही नए रूप में नजर आएगा। यहां पर हरियाली बढ़ाई जाएगी और शहरवासियों के लिए साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने इस रास्ते के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार कर ली गई है। इसके तहत सड़क के बीच बने डिवाइडर को दिल्ली की तर्ज पर ऊंचा उठाकर विकसित किया जाएगा।

सड़क मार्ग के विकास के साथ ही एफएमडीए ने यहां पर हरियाली का विशेष ध्यान दिया है। डिवाइडर को ऊंचा उठाने के साथ ही इसमें हरियाली के लिए पौधे और आकर्षक लाइटें भी लगाई जाएंगी। इससे न केवल सड़क की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि रात के समय भी यह मार्ग रोशनी से जगमगाता नजर आएगा। नीलम से बीके चौक के बीच सड़क के बाईं ओर फुटपाथ से पहले करीब 10-10 मीटर के हिस्से में हरियाली विकसित की जाएगी। यहां पौधे लगाकर हरित क्षेत्र तैयार किया जाएगा। वहीं, सड़क के दाईं ओर फूलों के गमले और पौधे लगाए जाएंगे। जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को एक बेहतर और स्वच्छ माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन


फुटपाथ के साथ बनेगा साइकिल ट्रैक

मार्ग को विकसित करने के साथ ही एफएमडीए पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाएगा। वहीं इस मार्ग पर पहली बार साइकिल चालकों के लिए अलग साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इससे सड़क पर पैदल चलने और साइकिल से आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके पीछे का उद्देश्य सड़क को केवल यातायात के लिहाज से बेहतर बनाना ही नहीं, बल्कि इसे आकर्षक और व्यवस्थित स्वरूप देना भी है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या को भी काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

स्मार्ट लाइटों से जगमगाएगा पूरा क्षेत्र

नीलम से बीके चौक के बीच में सौंदर्यीकरण के काम के दौरान डिवाइडर पर पौधे लगाकर हरियाली करने और लाइटें लगाने की रूपरेखा तैयार की गई है। डिवाइडर पर स्मार्ट लाइटें लगाई जाएंगी, जो सामान्य लाइटों से अलग होंगी और रात में शहर को और ज्यादा आकर्षक रूप देंगी। बाईं ओर फुटपाथ से पहले 10-10 मीटर का हरित क्षेत्र विकसित करके पौधरोपण किया जाएगा। वहीं दाईं ओर फूलों के आकर्षक पॉट लगाकर पौधरोपण किया जाएगा। बारिश के पानी को रोकने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। अत्याधुनिक तकनीक के जरिये बारिश के दौरान पानी सड़क पर न जाकर सीधे पौधों तक पहुंचेगा।
विज्ञापन


नीलम चौक से बीके चौक के बीच सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां हरियाली बढ़ाने के साथ ही फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, लाइटें, फ्लावर पॉट लगाने का काम किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार हो गई है और जल्दी ही काम शुरू कर दिया जाएगा। -केएस पठानिया, एक्सईएन, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें