फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समाधान शिविर में छाया पीपीपी में अधिक आय दर्ज होने का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने जल्द समाधान का दिया भरोसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में सबसे अधिक मामले परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज आय अधिक होने, आय सत्यापन, जन्म तिथि सत्यापन और राशन कार्ड से जुड़ी परेशानियों के सामने आए। लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।

शिविर में सेहतपुर निवासी विवेक अपनी माता की आय सत्यापन की समस्या को लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह कई बार संबंधित कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं और कमरा नंबर-11 में भी जा चुके हैं। सोमवार को वह पहली बार समाधान शिविर में पहुंचे, जहां अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दर्ज होने की शिकायत


धौज निवासी जहीरुद्दीन ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दर्ज होने के कारण उनका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। वह पहली बार समाधान शिविर में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, जहां उन्हें एक सप्ताह के भीतर जांच कर समस्या के समाधान का भरोसा दिया गया।

एक साल से राशन कार्ड बंद, अंजलि ने लगाई समाधान की गुहार

कपड़ा कॉलोनी निवासी अंजलि ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में गलत आय दिखने के कारण उनका राशन कार्ड पिछले करीब एक साल से बंद है। वह इस समस्या को लेकर तीन-चार बार पहले भी आ चुकी हैं, लेकिन अभी तक केवल आश्वासन ही मिला है।

जन्म तिथि सत्यापन को लेकर भी पहुंचे शिविर

कपड़ा कॉलोनी निवासी अशोक कुमार अपनी जन्म तिथि सत्यापन की समस्या लेकर समाधान शिविर पहुंचे। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उन्हें कभी कमरा नंबर 11 भेजा जाता है तो कभी समाधान शिविर में आने को कहा जाता है। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में स्पष्ट समाधान की मांग की।
विज्ञापन


लोगों को जल्द समाधान की उम्मीद

समाधान शिविर में पहुंचे लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। अब उन्हें उम्मीद है कि शिविर के माध्यम से उनकी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई होगी और परिवार पहचान पत्र व राशन कार्ड से जुड़ी परेशानियों का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें