अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बुधवार को अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का विषय भारतीय लोकतंत्र में चुनाव आयोग की भूमिका रहा। जिले के छह महाविद्यालयों के 50 से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया।
इन विद्यार्थियों ने 13 टीमों के रूप में भाग लिया और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर पक्ष-विपक्ष में विचार रखे। निर्णायक की भूमिका डॉ. नीरज सिंह तथा डॉ. योगेश शर्मा ने निभाई। जजों के निर्णयानुसार प्रथम स्थान पर केएल मेहता कॉलेज की टीम की ईशा सिंह व मेघा कश्यप रहीं। दूसरा स्थान डीजीआईएम कॉलेज की नेहा मिश्रा व नेहा बेदी ने प्राप्त किया। वहीं डीएवी शताब्दी कॉलेज की टीम से प्राची, महेश, व श्रुति तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. नरेंद्र कुमार ने चुनाव आयोग की भूमिका पर विचार रखे।