फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर है या कूड़ाघर

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य मंदिर के गेट पर गंदगी का अंबार, मरीज परेशान
विज्ञापन

नीरज धर पाण्डेय
फरीदाबाद। सारन स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थिति बदहाल है। परिसर के अंदर खरपतवार उग आई है और मुख्य गेट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। चारों तरफ फैली गंदगी, परिसर के पीछे कूड़े का ढेर है। केंद्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आसपास के लोगों ने बताया कि आरोग्य मंदिर की स्थिति को लेकर कई बार नगर निगम को शिकायत की गई है। लोगों का कहना है कि परिसर के अंदर और बाहर गंदगी व खरपतवार की सफाई को लेकर कई बार लिखित में शिकायत दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


लोगों का वर्जन

जो लोग यहां पहली बार इलाज के लिए आते हैं, उन्हें सही जानकारी के अभाव में काफी भटकना पड़ता है। यहां लिखी गई दवाइयों में से कुछ ही उपलब्ध हो पाती हैं, बाकी बाहर से खरीदनी पड़ती हैं।- साकेत, जवाहर कॉलोनी



मुझे कल रात से तेज बुखार है। मैंने जांच कराया और दवाइयां लीं। हमें अक्सर दवाइयां पूरी नहीं मिलतीं। कई बार जानकारी के अभाव में हमें इधर-उधर चक्कर लगाने पड़ते हैं।- निर्मला देवी, प्रेस कॉलोनी

मुझे पिछले दो महीने से बीच-बीच में बुखार आ जाता है। मैं यहां आती रहती हूं। मुख्य दरवाजे की गंदगी देखकर लगता है यह कोई कूड़ाघर है। इसकी सफाई सरकार को करानी चाहिए। -सुनीता देवी, सारन

मैं आठ महीने की गर्भवती हूं। जांच के लिए अस्पताल आई हूं। यहां आने पर पता लगा कि डॉक्टर छुट्टी पर है। बाद में एएनएम और आशा कर्मी ने मेरी जांच की। यहां कोई भी सुनने और देखने वाला नहीं है। -रेशमा
विज्ञापन


वर्जन

मैंने छुट्टी व्यक्तिगत कारणों से छुट्टी ली है। यहां महीने में केवल एक बार गुड़गांव से दवाओं की सप्लाई होती है। इसी वजह से कभी-कभी कुछ दवाइयां उपलब्ध नहीं होती हैं। आरोग्य मंदिर के बाहर और भीतर कूड़ा और गंदगी की समस्या है। परिसर में खरपतवार भी उगा हुआ है। हमने लिखित में इसकी शिकायत फरीदाबाद नगर निगम को दी है। अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। -डॉ. राहुल, प्रभारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें