फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर 11500 रुपये का चालान काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर रोक को सख्ती से लागू कराने के लिए नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को डबुआ मंडी क्षेत्र में कार्रवाई की। टीम ने शिकायत के आधार पर छापेमारी करते हुए एक दुकानदार का 11500 रुपये का चालान किया और मौके से एक कट्टा प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार डबुआ मंडी के अंदर दुकान नंबर-178 पर प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचे जाने की सूचना मिली थी। शिकायत के बाद नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दुकान के बाहर रेहड़ी पर इंद्रजीत नाम का व्यक्ति पॉलिथीन बेचता मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई।
विज्ञापन


नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर टीम ने मौके पर ही 11500 रुपये का चालान काटा और पॉलिथीन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें