फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर में निवेश के बहाने 91.50 लाख की ठगी में 5 पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- 3 आरोपियों को भेजा जेल, 2 को रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ट्रेडिंग में निवेश के बहाने 91.50 लाख रुपये की ठगी में 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गुजरात के मोरवी जिले के निकुंज माकडिया, मिलन, आशीष के अलावा राजस्थान बाड़मेर जिले के लुंभाराम व पुरखाराम शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि लुंभाराम और पुरखाराम दोनों आरोपी आशीष के पास मोरवी में कारपेंटर का काम करते थे। आशीष ने उनसे पैन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर अपने साथी मिलन को दे दिए। आरोपी मिलन एक्सिस बैंक का कर्मी है और उसने ही दस्तावेजों के आधार पर लुंभाराम और पुरखाराम के बैंक खाते खुलवाए। मिलन ने अपने साथी निकुंज की मदद से इन खातों को आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवा दिया। खातों में ठगी के करीब 30 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी लुंभाराम, पुरखाराम और आशीष को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मिलन और निकुंज 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठगी की शिकायत एनआईटी निवासी व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी फेसबुक पर एक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई। फिर उनकी व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी। कथित व्यक्ति ने उनको ट्रेडिंग में निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने शिकायतकर्ता का एक ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। ठगों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने उनके द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में ट्रेडिंग के नाम पर कुल 91.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उनको न तो कोई मुनाफा मिला और न ही रकम वापस की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें