फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बी. कॉम छात्र के आत्महत्या के मामले की जांच अपराध शाखा को ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्र ने की थी आत्महत्या
विज्ञापन

- ओल्ड थाना में दर्ज है एफआईआर


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राहुल आत्महत्या के मामले की जांच अपराध शाखा को ट्रांसफर कर दी गई। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के आदेश पर जांच ट्रांसफर की कार्रवाई सोमवार को की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि केस में त्वरित कार्रवाई के लिए जांच ट्रांसफर की गई है। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


ओल्ड थाना इलाके की बसेलवा कॉलोनी में मामला शनिवार शाम को सामने आया था। मृतक राहुल एनआईटी तीन स्थित डीएवी कॉलेज में बी. कॉम सेकंड ईयर का छात्र था। जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ी तो राहुल ने परिवार को बताया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिवार ने ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए। मृतक के मोबाइल को चेक किया गया तो पाया कि उसे आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसे लेकर युवक कई दिन से परेशान भी चल रहा था। राहुल के पिता मनोज भारती के बयान पर ओल्ड थाना में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच सोमवार को अपराध शाखा को ट्रांसफर कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें