फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समाज में पुलिस की भूमिका पर कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में शहीदी दिवस पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी पखवाड़े के अंतर्गत जिले के एनआईटी-3 स्थित डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में सोमवार को समाज में पुलिस की भूमिका विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि पुलिसकर्मी सिर्फ कानून की रखवाली नहीं करता है, बल्कि समाज की भी रखवाली करता है। साथ ही समाज के लिए पुलिस की महत्ता बताई गई। पुलिस वक्ताओं ने कार्यक्रम में बताया कि आज पुलिस केवल कानून और व्यवस्था की रखवाली करने वाली संस्था नहीं रही, बल्कि हर परिवार की जरूरत और समाज की अभिन्न अंग बन चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें