फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तावड़ू अनाज मंडी का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त अखिल पिलानी ने तावड़ू अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण।
विज्ञापन

किसानों की सुविधाओं और सरकारी खरीद पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने बुधवार को तावड़ू की नई अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम जितेंद्र गर्ग, जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी सुल्तान सिंह, मार्केट कमेटी सचिव मनीष कुमार और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य फसल बिक्री के लिए मंडी में आने वाले किसानों को मिलने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित करना और उनकी समस्याओं को समझना था।

उपायुक्त ने मंडी में फसल बेचने आए किसानों से सीधा संवाद किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। किसान अतुल कुमार, देवेंद्र धारीवाल, जोरासी, मनप्रीत, यूनुस नंबरदार बेरी आदि ने बताया कि मंडी में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। हालांकि, उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकारी खरीद जल्द शुरू की जाए ताकि उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य समय पर मिल सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने किसानों को आश्वस्त किया कि हैफेड एजेंसी जल्द ही खरीद प्रक्रिया शुरू करेगी और इस बार किसानों को उनकी फसलों के लिए उम्मीद से बेहतर दाम मिलेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में स्वच्छता, पेयजल, छाया और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन

एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने बताया कि सरकार ने बाजरे की फसल के लिए भावांतर भरपाई योजना लागू की है, जिसके तहत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मंडी में बुधवार शाम चार बजे तक 35 हजार क्विंटल से अधिक बाजरे की आवक दर्ज की गई। उपायुक्त ने मंडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल की खरीद और बिक्री प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाया जाए ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें