फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया इंटर्नशिप कार्यक्रम, 50 छात्रों ने लिया भाग

Sun, 29 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल कॉलेज में शनिवार को हरियाणा पुलिस ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत साक्षात्कार शिविर लगाया। इस शिविर में कॉलेज के 50 छात्रों ने भाग लिया। हरियाणा पुलिस के लाइव प्रोजेक्ट के लिए छात्रों की चयन प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए हरियाणा पुलिस की इस मुहिम को समयपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में जागरूकता लाई जा सकती है और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को आसानी से समझाया जा सकता है।

साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर जसवीर ने छात्रों के साक्षात्कार लिए। चयनित छात्रों को पुलिस महिला सुरक्षा, सांख्यिकी, साइबर क्राइम, मनोविज्ञान और इंतिहास के बारे में प्रशिक्षित करेगी। इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत 30 मई को  पुलिस कमिश्नर कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें